कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के कटेहरी बाजार के निकट मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी अनिल कुमार (55) मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह कटेहरी बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाने के चलते सिर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद