फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता मार डालने के विवाद में एक दूसरे पर तानी बंदूक

Fri, 26 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार निवासी ब्लाक प्रमुख स्व. सुभाष सिंह के घर तीन कुत्ते पले हुए हैं। गुरुवार देर शाम उनमें से एक कुत्ते ने वहीं के रहने वाले रिंकू दुबे  के पुत्र को काट लिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


देर सायं रिंकू के छोटा भाई पिंकू कुत्ते को ढूंढ़ता हुआ उस स्थान पर पहुंच गया जहां वह कुत्ता बैठा हुआ था। इस पर उसने घर में घुसकर लाठी से मार मारकर कुत्ते को मार डाला। इसका उस सुभाष की पत्नी गीता ने विरोध किया। कहा कि यदि कुत्ते को मारना ही था, तो बाहर उसे बाहर ले जाकर मारते।

उसका कहना था कि घर में कोई पुरुष नहीं है, ऐसे में उसकी यह करतूत गलत है। देर शाम गीता का भांजा ध्रुव घर आया, तो गीता ने उसे पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर ध्रुव ने शुक्रवार सुबह पिंकू बुलाया और उसकी हरकत का विरोध करने लगा। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बंदूक तान दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि बंदूक चलाने की नौबत आती, सूचना मिलने पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंए गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें