फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Fri, 06 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव निवासी रामअशीष (45) पुत्र रामस्वारथ गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर नगर स्थित एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहा था। जब वह नगर के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसने हेल्मेट नहीं लगाया था।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी राहुल (22) पुत्र अनिल तिवारी गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर गांव निवासी रामफेर (72) पुत्र मोल्हू शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया।

यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर निवासी राहुल कुमार (22) पुत्र हनुमान शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें