फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 88 गेहूं क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन, पारदर्शिता पर जोर

विज्ञापन
मंगलवार को रामनगर के संदहा मजगवां के प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का निरीक्षण करते एसडीएम सुभा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत में संचालित कुल 88 गेहूं क्रय केंद्रों का मंगलवार को डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर व्यापक भौतिक सत्यापन कराया गया। एसडीएम, तहसीलदार व जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने केंद्रों पर पहुंचकर निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर सत्यापन करते हुए व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान प्रत्येक क्रय केंद्र पर नाम, केंद्र प्रभारी का विवरण, कुल गेहूं खरीद, किसानों को किए गए भुगतान व लंबित भुगतान की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया। इसके साथ ही किसानों को उपलब्ध सुविधाएं, बारदाने की उपलब्धता, गोदामों में भंडारित गेहूं की मात्रा, ई-पॉस मशीनों की कार्यशीलता तथा अभिलेखों की भी जांंच की गई।
अधिकारियों ने औसत दैनिक खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए कई केंद्रों पर मौजूद किसानों से दूरभाष के माध्यम से संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया। साथ ही कुछ केंद्रों पर जाकर किसानों को दी जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध खरीद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शासन की मंशा के अनुरूप गेहूं खरीद कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें