फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फुलवारी लीला का हुआ मंचन, दर्शक भाव विभोर

Sun, 28 Sep 2025 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के इल्तिफातगंज मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात फुलवारी लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

जनकपुरी की पुष्प वाटिका में प्रवेश करते ही श्रीराम और लक्ष्मण ने आसपास की सुंदरता का अवलोकन किया। उसी समय माता सीता अपने सखियों के साथ गौरी माता के मंदिर में पूजा के लिए आईं। माता सीता ने गौरी माता से शिव जैसा पति मांगते हुए आशीष प्राप्त किया और देवी गौरी ने तथास्तु कहकर वरदान दिया। इस दौरान श्रीरामलीला संचालक सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अभिजीत चतुर्वेदी रवि, मंत्री सर्वेश कुमार पांडेय व व्यवस्थापक किशन यादव उपस्थित रहे।
अकबरपुर के जुुड़वा कस्बे शहजादपुर में स्थित 121 वर्ष पुरानी रामलीला में अहिल्या उद्धार व मीना बाजार लीला का भव्य मंचन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें