फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्वस्तर पर जब कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर हैं तब देश में लगातार तीसरे सप्ताह पेट्रो मूल्यों में वृद्धि हुई है। ये विचार कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम प्रभारी रामलौट यादव ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि गरीब, किसानों व मजदूर विरोधी मोदी सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार ईंधन के दाम में की जा रही वृद्धि कर न सिर्फ देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है वरन उनके ऊपर महंगाई का बोझ भी जबरन डाल दिया गया है। जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि पेट्रो मूल्य वृद्धि के बहाने जनता को लूटने वाली भाजपा सरकार आखिर जनता का पैसा कहां ले जा रही है। यह विचारणीय है।
पीसीसी सदस्य सुनील मिश्र व बद्रीनारायण शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के विश्वास को तोड़ दिया है। जो सपने उन्हें दिखाए गए थे उन्हें पूरा कर पाने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। पीसीसी सदस्य पन्नालाल कन्नौजिया व डॉ. गयादीन सिंह भारती ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई की पर्याय बन चुकी है। न तो उनसे देश का विकास हो पा रहा और न ही जनता की खुशहाली तय हो पा रही।
विज्ञापन

इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम भूमिका आर यादव को सौंपा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. विजयशंकर तिवारी, सुखीलाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटूू, हरीराम बौद्ध, जियाउद्दीन अंसारी, आशाराम यादव, जमाल अब्दुल, शहबाज अहमद अंसारी, नंदकुमार गुप्त, आनंद अमृतराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें