फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के अनुरूप बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत वितरण खंड टांडा के बलया जगदीशपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। रोस्टर तो 18 घंटे का निर्धारित है, लेकिन बिजली सात से आठ घंटे तक ही उपभोक्ताओ को मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब विद्युत विभाग के कर्मचारियों से बात की जाती है, तो उनका जवाब होता है कि कुर्कीबाजार स्थित पावर कंट्रोल रूम से आपूर्ति बहाल होगी तो उपभोक्ताओं को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र के बलया जगदीशपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता खासे परेशान हैं। शासन द्वारा भले ही ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर है, लेकिन इस उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ताओें को पिछले करीब एक सप्ताह से सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। आपूर्ति कब बहाल होगी इसका कोई रोस्टर नहीं है। उपकेन्द्र से जुड़े गांव बलया जगदीशपुर, भोजपुर, तेनुआ, प्यारेपुर, भसड़ा, कोरई, मुर्गीपुर, पकड़ी, आलमपुर, धनौरा, लक्ष्मनपुर, जनार्दनपुर, भरहा, देवहट, अमिया बाभनपुर सहित 30 गांव जुड़े हैं। समुचित आपूर्ति न मिलने से करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
उपभोक्ता राजेदव, मनीराम, शिवकुमार, नरेन्द्र सिंह देवेन्द्र तिवारी व बाबूलाल आदि ने जिला प्रशासन से रोस्टर के अनुरूप बिजली का लाभ दिए जाने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत कटौती का कोई समय भी निर्धारित नही है। मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। इससे न सिर्फ कृषि से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वरन घरेलू तथा व्यावसायिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। उधर अवर अभियंता ऋषि गुप्त ने बताया कि सब स्टेशन को उपलब्ध होने वाली आपूर्ति के सापेक्ष ही उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें