फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मियों ने भरी हुंकार

Wed, 11 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर सीएमओ कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीरियल एसोसियेशन जिला इकाई ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विभाग व सरकार पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारियों के हितों को लेकर सकारात्मक निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन


बाद में कर्मचारियों ने सीएमओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में सीएमओ कार्यालय पर एकजुट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सरकार व विभाग पर अपने हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि जिम्मेदार लोगों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

इसके चलते ही उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदर्शन के दौरान परिधिगत कार्यालयों में कार्यरत अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर करने, कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के लम्बित प्रोन्नति आदेश अतिशीघ्र निर्गत किए जाने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। इस मौके पर सिराजुल हक, पंकज अग्रहरि, ओपी शर्मा, आर्यन सिंह, राजेश कुमार, राजेश पाण्डेय, सत्यपाल, राम सिंह व रामतीरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें