फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चोरों की आहट से रातभर जागे लोग, की पहरेदारी

Fri, 03 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अलीगंज के टाकीज चौक के निकट मौजूद मोहल्लेवासी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले भर में इन दिनों ड्रोन और चोरों की आमद को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। बृहस्पतिवार रात अलीगंज क्षेत्र में चोरों की आहट पर रात भर ग्रामीण पहरेदारी करते रहे। वहीं, हंसवर, जलालपुर क्षेत्रों में राहगीरों व सरकारी कर्मचारी को चोर समझकर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पुलिस ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है।
विज्ञापन

विद्युतनगर संवाद के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे ताज टाकीज के दो चोर मोहल्ले के यूनुस के घर की दीवार पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक चोर संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस के लोग बाहर निकल आए और चोर-चोर चिल्लाने लगे। भीड़ को आता देख दोनों भाग निकले। वहीं, हंसवर क्षेत्र के नसीराबाद निवासी रमेश यादव नसीराबाद में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव शाम पांच बजे के करीब क्राॅप सर्वे के लिए गनेशपुर में गए थे। गांव के सर्वे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। जलालपुर संवाद के अनुसार मालीपुर के कादीपुर निवासी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को थाने पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि बुधवार शाम वह खेत की सिंचाई करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में तीन लोगों ने ड्रोन चोर समझकर बहस शुरू कर दी। नशे में धुत अखिलेश और दिलीप निवासी रहीमपुर ने लाठी से पीट दिया। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें