फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ठंड से सिहरे लोग, अलाव के सहारे गुजारा दिन

Sat, 20 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को तापमान में गिरावट और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से ही लोग घरों में दुबके रहे और अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए। स्कूलों में अवकाश के चलते सड़कों पर भीड़ नजर नहीं आई। अकबरपुर के शहजादपुर, मीरानपुर, बसखारी रोड सहित अन्य ग्रामीण बाजारों में दिनभर कम ही लोग बाहर निकले। जरूरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकलते दिखे। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या घटकर 700 के करीब रह गई, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 900 से 1000 के बीच रहती है। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। तहसील तिराहा से लेकर पटेल तिराहा तक लोग अलाव के आसपास बैठे ठंड से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। चार से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें