फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़े बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत

Sat, 30 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार को आसमान में इस तरह छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल मंडराने लगे। इससे लोगों को एक तरफ जहां तेज गर्मी से निजात मिली, वहीं किसान भी बारिश होने की उम्मीद में खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन


दरअसल लगभग सभी किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई का काम पूरा कर लिया है। फसल को गोदाम तक पहुंचा दिया गया है। नहरों व माइनरों में पानी न आने से प्रभावित हो रही मेंथा व गन्ने की फसल की सिंचाई को लेकर इन दिनों किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो किसानों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। हालांकि तेज हवा के चलते बादल उड़ गए लेकिन शाम तक बादलों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें