फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने पर जाम किया रास्ता

Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार के बीच छोड़े गए अधूरे एनएच निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को अकबरपुर-महरुआ मार्ग जमा कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधूरे पड़ी सड़क को पूरा कराने की मांग की गई, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बदहाल मार्ग पर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जाम की सूचना पर भीटी एसडीएम ने पहुंचकर ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। उन्होंने सड़क के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि महरुआ बाजार में करीब 500 मीटर की दूरी में सड़क निर्माण कार्य बीच में अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क पर बड़ी-बड़ी बोल्डर गिट्टियां पड़ी हैं। लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। शासन प्रशासन से अधूरे पड़े सड़क निर्माण को अविलंब पूरा कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा आदि यात्रियों व क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महरुआ बाजार पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद जाम की सूचना महरुआ पुलिस को मिली तो एसओ अरशद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसकी सूचना एसडीएम भीटी को दी गई। सूचना पर एसडीएम भीटी व सीओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया और अधूरे पड़े मार्ग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें