फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में सूख रहे लोगों के हलक

Thu, 11 Jun 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी  में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में  बिजली संकट के साथ पेयजल संकट भी बढ़ गया है। भीषण गर्मी के बावजूद न तो खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है और न ही सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए ओवर लोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए ही कोई पहल की जा रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पेयजल को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है। शहरी क्षेत्रों में लगभग 125, तो ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 625 हैंडपंप पूरी तरह ठप हैं। इनसे पानी नहीं निकल पा रहा है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला मुख्यालय के ही फैजाबाद मार्ग पर चुंगीनाका के निकट लगे इण्डिया मार्का हैंडपंप के दूषित पानी देने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। जिला मुख्यालय पर अब तक कहीं भी शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


टांडा नगर पालिका परिषद ने लोगों का हलक तर करने के लिए जो वाटर कूलर लगवाए थे, उनमें से लगभग सभी ठप पड़ चुके हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में इण्डिया मार्का हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भीटी, जलालपुर, रामनगर, बेवाना, केदारनगर व सूरापुर आदि क्षेत्रों में हैंडपंपों के बिगड़ने के चलते पेयजल का संकट कुछ ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें