फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वार्ड में कदम-कदम पर गंदगी, दुश्वारी झेल रहे लोग

Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगरपालिका जलालपुर के घसियारी वार्ड के चारों ओर गंदगी फैली है। सफाई कर्मी के दर्शन लोगों को महीनों में होते हैं। इससे वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से बेपटरी है। लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं। इससे दुर्गंध होने के कारण लोगों को घरों के सामने उठना बैठना मुश्किल हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वार्ड में कहीं नाली है तो कहीं खुलें में ही पानी बह रहा है। मंदिर तक जाने वाली सड़क भी गंदगी से पटी है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। वैसे तो वार्ड की आबादी 5200 के आसपास है जिसमें 3100 मतदाता हैं। कोई भी नाली दुरूस्त नहीं है। नालियों के चोक होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है।
वार्ड में रहने वाले अमित यादव ने बताया कि नगर पालिका साफ-सफाई को लेकर पूरी तरीके से लापरवाह है। न तो समय से झाड़ू लगती है और न ही कूड़ा उठाया जाता है। संतोष गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो गई हैं। इससे गंदा पानी रास्ते में बहता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका सिर्फ टैक्स वसूलती हैं। व्यवस्थाओं को लेकर कोई सुनने वाला नहीं है। पुरानी मठिया माई मंदिर के परिसर में गंदगी का अंबार है। महिला अस्पताल परिसर में वर्षों पुराना कुआं कूड़े से पट गया। सफाई अब तक नहीं कराई गई है। विकास निषाद ने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगभग दो साल से खराब पड़ी हैं। इससे मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है।
वर्जन

समस्याओं का कराया जाएगा समाधान
सफाई व्यवस्था के लिए हर रोज सफाई कर्मी जाते हैं। फिर भी अगर कहीं सफाई की समस्या आ रही है तो कर्मचारी भेजकर कराई जाएगी। इसमें अगर किसी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आशीष सिंह, प्रभारी ईओ नगरपालिका जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें