फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश के बाद जाम में जूझे राहगीर

विज्ञापन
अकबरपुर ओवरब्रिज पर लगा जाम और जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई तेज बारिश के बाद अचानक वाहन सड़क पर निकले तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग से लेकर तहसील तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

तमसा मार्ग से स्कूली बसों के निकलने के बाद हालात और बिगड़ गए। बाइक चालक मीरानपुर की गलियों की तरफ मुड़े तो उनके पीछे ई-रिक्शा और कार भी मुड़ गए, इससे गलियों में जाम लग गया। पटेलनगर तिराहे से रोडवेज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। नगर के ओवरब्रिज पर जाम में एंबुलेंस के साथ ही पुलिस के वाहन भी फंसे नजर आए। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे रहे। दोपहर 2:30 बजे जाम खुलने के बाद यातायात बहाल हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद सड़क पर वाहनों की आमद से जाम लग गया था। जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें