जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अहिरौली क्षेत्र के हाथपाकड़ गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल मिला। पुलिस ने मोर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। गांव के बाग में मोर के घायल पड़े होने की सूचना अहिरौली थाना प्रभारी को मिली। उसे जंगली जानवरों से खतरा होने पर सिपाही चंदन व दीपक सिंह बाग में पहुंचे और मोर को सुरक्षित स्थान पर ले गए।