फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक क्लिक पर मिलेगी मरीजों की जानकारी

Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में पेपरलेस काम को बढ़ावा देने के साथ ही एक क्लिक पर मरीजों का डेटा उपलब्ध होगा। इसके लिए करीब डेढ़ दर्जन कंप्यूटर मंगाए गए हैं। इन्हें अलग-अलग वार्डों व पैथालॉजी में लगाया जाएगा। इसके लिए विशेष साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। अगले एक माह में सारी व्यवस्था ऑनलाइन हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में जिला अस्पताल के वार्डों, दवा वितरण कक्ष व पैथालॉजी में भी कंप्यूटर लगाए जाने की तैयारी है। इन कप्यूटरों पर विशेष साफ्टवेयर के जरिए मरीजों से संबंधित सारी जानकारी फीड की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों के इलाज व उनकी बीमारी से संबंधित जानकारी एक क्लिक में ही सामने जाएगी। इसलिए इमरजेंसी के साथ ही सभी वार्डों, पैथालॉजी व मातृ शिशु विंग में भी कंप्यूटर लगाए जाएंगे। कंप्यूटर का विधिवत संचालन करने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अभी ओपीडी के पर्चा कक्ष में ही ऑनलाइन व्यवस्था है। इलाज की व्यवस्था ऑनलाइन करने के लिए खास साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। साफ्टवेयर मिलते ही करीब डेढ़ दर्जन कंप्यूटर सेट के जरिए मरीजों के सारा डाटा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इस सुविधा के लागू होने से मरीजों को भी इलाज में आसानी होगी। पूर्व में हुए उनके इलाज, जांच आदि का परचा बार-बार लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार काम चल रहा है। इसी कड़ी में कंप्यूटर के जरिए मरीजों के डाटा को ऑनलाइन करने की योजना है। इसे एक माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. ओम प्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें