महरुआ (अंबेडकरनगर)। गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित रघुनाथपुुर गांव निवासी आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की पूर्व का नोटिस जारी कर दिया है। शुक्रवार को महरुआ पुुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर इसकी मुनादी कराई।
थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रघुनाथपुर गांव निवासी रामउजागिर के खिलाफ वर्ष 2017 में गैर इरादतन हत्या का एक केस दर्ज है। आरोपी इसके बाद से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
बताया कि न्यायालय से नोटिस भी जारी हुआ लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। ऐसे में अब न्यायालय ने कुर्की पूर्व का नोटिस जारी किया है। यदि वह 30 दिन के अंदर हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।