फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 322 पुलिस प्रशिक्षुओं की हुई पासिंग आउट परेड

विज्ञापन
.पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड करते प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 322 आरक्षी एक वर्ष के गहन प्रशिक्षण के बाद इन 322 रंगरूटों ने फोरेंसिक, साइबर, तकनीकी और कानूनी शिक्षा में दक्षता हासिल की है। परेड के दौरान उन्होंने अपने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण उन्हें आधुनिक चुनौतियों का सामना करने और प्रभावी ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार करेगा। आरक्षियों ने एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद पुलिस सेवा में कदम रखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक कमिश्नरेट प्रयागराज विजय ढुल ने परेड की सलामी ली और नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को सेवा के लिए समर्पित होने की शुभकामनाएं दीं। एसपी प्राची सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। परेड के दौरान प्रशिक्षण अपने अनुशासन व समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रशिक्षुओं और पूरे पुलिस विभाग के लिए एक गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी बताया कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ 55 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं ने एक ही दिन अपना प्रशिक्षण पूरा कर शपथ ली है।
सचिन राव रहे सर्वांग सर्वोत्तम
कानपुर निवासी रिक्रूट सचिव ने प्रशिक्षण की सभी विधा में अव्वल आकर सर्वग्रीण सर्वोत्तम बने। उन्होंने बताया कि इसके पीछे का कारण कड़ी मेहनत, समर्पण के साथ ही प्रशिक्षण देने वाले गुरूओं की मेहनत के कारण ऐसा संभव हो पाया।
विज्ञापन

ये भी हुए सम्मानित
अन्त: कक्षीय परीक्षा में आरक्षी विपिन कुमार ने सबसे अधिक नंबर हासिल किए। वाह्य कक्षीय परीक्षा में विशाल पांडेय, प्रथम समूह पुलिस का इतिहास, पुलिस कार्यप्राणी, अनुशासन में आरक्षी राहुल, तृतीय समूह पुलिस की भूमिका एवं दायित्व, पुलिस रेडियो में प्रदुम्न कुमार, चतुर्थ समूह भारतीय संविधान, मानवाधिकारी, संवाद कौशल आदि में शनि पाल, षष्टम समूह विविध अधिनियम में सत्यम कटियार, इसके अलावा मनीष कुशवाहा, श्याम जायसवाल, जीशान अहमद, अमन मिश्रा, जयप्रकाश, आनंद कुमार सहित 21 आरक्षियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें