फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: मुसाफिरों को नौ दिनों तक नहीं मिलेगा 15 ट्रेनों का लाभ

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्टेशन से गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को 19 से 27 फरवरी तक 15 ट्रेनों का लाभ नहीं मिल सकेगा। कारण यह कि इस बीच शाहगंज से खेतासराय तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम चलेगा। अकबरपुर में रुकने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें जहां निरस्त रहेंगी तो वहीं 11 एक्सप्रेस गाड़ियों का रूट बदला रहेगा।
विज्ञापन





यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए जफराबाद से अकबरपुर होते हुए बाराबंकी तक रेल लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसके चलते लखनऊ वाया अकबरपुर होते हुए वाराणसी तक सभी ट्रेनों का बेहतर ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा हैै।




19 फरवरी से 27 फरवरी तक रेल यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं। दरअसल इस दौरान शाहगंज से खेतासराय तक रेल लाइन के दोहरीकरण का काम चलेगा। निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए इस बीच अकबरपुर स्टेशन पर रुकने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि 11 ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा। इससे संबंधित ट्रेनों के यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन







मऊ-आनंद विहार, सद्भावना, कैफियात एक्सप्रेस व आसनसोल-गोंडा 19 फरवरी से 27 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा किसान व दून एक्सप्रेस को वाराणसी से फाफामऊ ऊंचाहार होते हुए लखनऊ डायवर्ट किया गया है।



कोटा-पटना, फरक्का एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा, अमृतसर एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया है। जयनगर से अमृतसर एक्सप्रेस व साबरमती एक्सप्रेस को बाराबंकी होते हुए गोंडा डायवर्ट किया गया है। छपरा फरुर्खाबाद एक्सप्रेस को मनकापुर होते हुए गोरखपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है।







शाहगंज से खेतासराय के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चलने के चलते 19 फरवरी से 27 फरवरी तक चार ट्रेनें निरस्त हैं जबकि 11 ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं।
विज्ञापन

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें