फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: होली पर घर पहुंचने की चाहत, यात्रियों ने ट्रेन में खड़े-खड़े किया सफर

Tue, 11 Mar 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर सफर करते यात्री करते।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली के त्योहार पर हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है। लोगों में परिवार के साथ त्योहार मनाने की चाहत ऐसी है कि वे ट्रेन में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली, हावड़ा, अहमदाबाद, पंजाब, पटना और प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों ने खड़े होकर और कोच के गेट पर लटककर सफर किया। ट्रेन में भीड़ का आलम यह रहा कि ट्रेन जब अकबरपुर स्टेशन से चली तो आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को कोच के अंदर किया। कमोबेश मंगलवार को यह नजारा ज्यादातर ट्रेन में नजर आया।
दोस्तपुर में काम के बाद लौटे पटना जाने वाले अखिलेश ने बताया कि दून एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। आरक्षित टिकट न मिलने पर साधारण टिकट पर यात्रा करनी पड़ेगी। भीड़ भी इतनी है कि पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। दिल्ली जाने वाले मंजू ने बताया कि होली की वजह से साधारण टिकट में यात्रा धक्का-मुक्की के बीच करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इनसेट-
महिला कोच में सफर करते पकड़े गए छह यात्री
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) रुकी। इस दौरान आरपीएफ जीएस गौतम की टीम ने छह लोगों को महिला कोच में सफर करते हुए पकड़ा। इसके बाद उनका रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इनसेट-
कई ट्रेनें लेट रहीं
जाफरगंज के पास कई गाड़ियों को रोक दिया गया, जिसके कारण कई ट्रेनें लेट रहीं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि होली की वजह से ज्यादातर भीड़ और ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें