फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस न चलने से यात्री मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए अकबरपुर स्टेशन पहुंचे लोगों को शुक्रवार को मायूसी हाथ लगी। तमाम उम्मीदों के बावजूद अब तक इस ट्रेन का संचालन नहीं हो सका है। इससे अकबरपुर से गोंडा व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। यात्रियों का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन अविलंब प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन

गोंडा से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 सितंबर से निरस्त चल रही है। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वालों को झटका लगा है। दरअसल अकबरपुर से जौनपुर होते हुए वाराणसी कैंट तक जाने वाली इस ट्रेन का व्यापक लाभ यात्रियों को मिलता रहा है। वाराणसी स्टेशन पर कुछ काम होने के चलते ट्रेन का संचालन रुका हुआ है। इससे यात्रियों को सबसे अधिक समस्या गोंडा जाने में हो रही है। कारण यह कि अकबरपुर से गोंडा के लिए कोई अन्य ट्रेन नहीं है।
बीते दिनों रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी थी कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन पांच अक्तूबर से प्रारंभ होगा। इसका संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत भी किया था। हालांकि उम्मीदों को उस समय एक बार फिर से तगड़ा झटका जब पांच अक्तूबर को ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। उम्मीद थी कि शुक्रवार को संचालन होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के लिए शुक्रवार को यात्री अकबरपुर स्टेशन पहुंचे लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। स्टेशन पर परिवार के साथ मिले अकबरपुर के केशव प्रसाद व अमसिन के रजा अब्बास ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ वाराणसी जाने के लिए आए थे लेकिन यहां पता चला कि अभी तक ट्रेन का संचालन ही नहीं शुरू हुआ है। रेलवे प्रशासन इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है कि कब से संचालन प्रारंभ होगा।
उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेन के संचालन के बारे में अब तक कोई जानकारी उच्चाधिकारियों से नहीं प्राप्त हुई है। आदेश आते ही उसे यात्रियों के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें