फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुस्त दुरुस्त बने रहने को परेड व योगाभ्यास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान चुस्त दुरुस्त बने रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास व परेड में हिस्सेदारी करना चाहिए। इसी से वह पूरी तरह स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परेड व योगाभ्यास से किनारा कसने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। यह चेतावनी पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। वह शुक्रवार को पुलिस लाइन में चल रहे परेड व योगाभ्यास का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मॉकड्रिल, योगाभ्यास व परेड में हिस्सेदारी करने से न सिर्फ शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहती है बल्कि विषम परिस्थितियों से निपटने की दक्षता भी आती है। शारीरिक रूप से फिट रहकर ही बेहतर तरीके से अपने कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस लाइन में आयोजित परेड व योगाभ्यास में पुरुषों के साथ ही महिला सिपाहियों ने भी हिस्सेदारी की।
अकबरपुर कोतवाली समेत अहिरौली, इब्राहिमपुर, हंसवर, टांडा, बसखारी जहांगीरगंज, जलालपुर व सम्मनपुर आदि थानों में आयोजित परेड व योगाभ्यास में भी पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस मौके पर मौजूद एएसपी संजय कुमार राय ने कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ ही आम नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें