फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन पर चढ़ रहे यात्री

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का दरवाजा खोलने के लिए जद्दो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्री जान जोखिम में डाल रहे हैं। ट्रेनों में महाशिवरात्रि पर्व के कारण भारी भीड़ है। रविवार को यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए तैनात सुरक्षा कर्मी के बार-बार मना करने के बावजूद चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


पर्व के कारण इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। ट्रेनों की बोगियों के गेट से लेकर शौचालयों में बैठकर यात्री सफर करने को मजबूर हैं। हाल यह है कि पीछे से आ रही ट्रेनें खचाखच भरी रहती हैं और उसमें सवार यात्री बोगी के दरवाजे को अंदर से बंद रखते हैं। इससे स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ऐसा करने से रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें