फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थन में रहा पार्टी नेताओं का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन कराने के लिए जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा और सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। नामांकन से पहले दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने अपने कार्यालयों पर एकजुटता का प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी नेता कलेक्ट्रेट के निकट तक गए।
विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी साधू वर्मा का नामांकन कराने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल, अकबरपुर चेयरमैन सरिता गुप्त, पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, प्रांतीय नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य रमाशंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्षों डॉ. राजितराम त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, कपिलदेव वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष भारती सिंह, सुधीर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जयराम विमल, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश वर्मा, अवधेश द्विवेदी, मनोज मिश्र, बाल्मीकि उपाध्याय, राम शब्द यादव, विनय पांडेय, संजय सिंह और पंकज वर्मा आदि जिला कार्यालय पर जुटे। इसके बाद कलेक्ट्रेट के निकट तक गए।
उधर, सपा प्रत्याशी अजीत यादव के नामांकन के लिए सपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, शंखलाल माझी, विधायक सुभाष राय, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, कुंवर अरुण, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, वरिष्ठ नेता मलखान सिंह, विद्यावती राजभर, शेष कुमार वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रणविजय सिंह, लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव, सूरज अहलादे, युवा नेता महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, अवनीश चौधरी, मुजीब अहमद सोनू, फूलचंद यादव आदि ने कार्यालय पर एकजुटता का प्रदर्शन किया। सपा नेता और कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट के पास तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें