फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं को मानदेय भुगतान का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मानदेय वृद्धि व भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर आशा बहुएं व संगिनी शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट के निकट धरने पर डटी रहीं। सीएमओ का घेराव करने के साथ ही चेतावनी दी कि अब भुगतान हुए बिना वे सब प्रदर्शन समाप्त करने वाली नहीं हैं। इस पर सीएमओ ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ता संगठन के तत्वावधान में गुरुवार से आशा व आशा संगिनी कलेक्ट्रेट के निकट विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी मांग है कि कोविड काल में जो अतिरिक्त कार्य लिया गया था, उसका भुगतान अब तक नहीं किया जा सका है। जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने कहा कि कुछ प्रोत्साहन राशि बीते दिनों दी गई थी लेकिन उसमें भी कटौती कर ली गई। जब इसका विरोध किया गया तो जिम्मेदारों ने इसे अनसुना कर दिया। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक का बकाया भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
नीलम सिंह, पुष्पा तिवारी, सुशीला, मालती यादव, प्रज्ञा, सरोजा, विमला व सुनीता आदि ने कहा कि बकाया भुगतान की मांग जब भी की जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। बीते दिनों जब इसे लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था तो शीघ्र ही भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा का आशा बहुओं ने घेराव कर लिया व जमकर नारेबाजी की। सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया, तब जाकर आशा बहुओं व आशा संगिनी का आक्रोश समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें