फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनालंबित विवेचनाओं में लाएं तेजी, फुट पेट्रोलिंग को बनाएं प्रभावी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में परिवार परामर्श सदस्यों के साथ बैठक करते एसपी आलोक प्रियदर्शी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबित विवेचनाओं में तेजी लाई जाने तथा दैनिक फुट पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाए जाने के निर्देश एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में दिए। एसपी ने इसके साथ ही परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर के साथ बैठक कर छह मामलों का निस्तारण मौके पर ही कराया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने थानावार विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिन थानों में विवेचनाओं की गति शिथिल थी, उन्हें तेजी लाने के निर्देश दिये गए। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर कार्रवाई के लिए सभी जरूरी बिंदुओं पर काम करने और किसी तरह की हीलाहवाली न बरतने के निर्देश दिए। प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने की हिदायत देते हुए कहा कि इसके अच्छे नतीजे सामने आते हैं। इसलिए इस पर लगातार ध्यान दिया जाए।
एंटी रोमियो स्क्वाड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों के निकट तथा सार्वजनिक स्थानों पर जरूरी निगरानी रखी जाए। किसी भी शिकायत पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थानों पर महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली तथा प्रगति की विस्तार से समीक्षा किया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बीते दिनों दिए गए तमाम आदेश व निर्देश से एक बार फिर भलीभांति अवगत कराया गया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने भी थाना प्रभारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर बाद में एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र के कांउसलर के साथ बैठक की। इस मौके पर कुल 12 पारिवारिक मामले आए। इनमें से छह प्रकरण का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। मीटिंग में निरीक्षक संगीता सक्सेना, खंड विकास अधिकारी अकबरपुर सविता सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ममता यादव, मुख्य आरक्षी मंजू तिवारी तथा सिपाही रीता यादव के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें