फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ व वैष्णो देवी मंदिर के रूप में सजे पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। जय मां दुर्गा व जय मां काली के उद्घोष के बीच सोमवार को मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों पर पहुंचकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन किए। पूजन-अर्चन के साथ ही माथा टेका और मन्नत भी मांगी। वैष्णो देवी मंदिर व गोरखनाथ मंदिर रूपी पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। इस बीच भरत मिलाप कार्यक्रम की तैयारी भी देर शाम से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को रावण के पुतला दहन के बाद ही बसखारी बाजार में पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना कर दर्शन के लिए पट खोल दिए गए थे। एक दर्जन से अधिक पूजा पंडालों पर पहले ही दिन से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो सोमवार को भी जारी रहा। बाजार में वैष्णो देवी व गोरखनाथ मंदिर के रूप वाले पंडाल में विराजमान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
सोमवार को सुबह से ही मौसम अत्यंत खराब रहा। लगभग पूरे दिन क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। महिलाओं, पुरुषों तथा युवक-युवतियों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए। मां के चरणों में पुष्प अर्पित किया और माथा टेककर मन्नत मानी।
विज्ञापन

पूजा पंडालों में बज रहे भजनों व मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। इस बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए सोमवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। रामलीला समिति के अध्यक्ष रामकुमार गुुप्ता ने बताया कि देर रात दो अलग-अलग स्थानों से भव्य झांकी निकलेगी। मंगलवार भोर में भगवान राम व भरत का मिलाप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें