फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत सचिव-11 ने पीडब्ल्यूडी एकादश को दी शिकस्त

विज्ञापन
शहर के जेएसआर मैदान में रविवार को आयोजित क्रिकेट मुकाबले के दौरान बल्लेबाज को गेंद डालता गेंदबा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के जेएसआर मैदान में रविवार को मतदाता जागरूकता सर्वोदय कप के तहत खेले गए क्रिकेट मुकाबले में पंचायत सचिव-11 ने पीडब्ल्यूडी-11 को 86 रन से पराजित किया। आराध्या श्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैच में पीडब्ल्यूडी-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचायत सचिव-11 ने निर्धारित 16 ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। टीम के राजशेखर सिंह और मनीष यादव ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 100 रन जोड़े। राजशेखर ने 23 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, मनीष ने 29 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 54 रन जोड़े। सूरज सिंह ने 22 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन ठोके, जबकि अनुराग ने 10 गेंदों पर 22 रन बनाए। टीम ने 215 रन का स्कोर खड़ा किया। पीडब्ल्यूडी-11 की ओर से सर्वजीत, मंशाराम और गौरव ने एक-एक विकेट लिया।
216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडब्ल्यूडी-11 की टीम निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट पर 129 रन ही बना सकी। अंबिका ने 24, सर्वजीत ने 27, रितेश और गौरव ने 12-12 तथा अभिषेक ने 10 रन बनाए। पंचायत सचिव-11 की ओर से राकेश ने तीन, जबकि आदित्य और अनुराग ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

राजशेखर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, सूरज सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, राकेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा मंशाराम को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव ने लोगों से मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। अजय श्रीवास्तव, डॉ. एसएम बाकिर, विक्रम सिंह और गौरव ने अंपायर, कमेंटेटर व स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें