फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : महिला प्रत्याशियों को देनी होगी आधी जमानत धनराशि

Sat, 15 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 का शंखनाद होते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। नए प्रावधानों के तहत महिला उम्मीदवारों को अब जमानत धनराशि आधी जमा करनी होगी, जबकि चुनाव खर्च सीमा पुरुष प्रत्याशियों के समान ही रहेगी। यह व्यवस्था महिलाओं को राजनीतिक प्रक्रिया में आगे लाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 899 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें प्रधान पदों के लिए चुनाव होना है। आयोग की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार, महिला प्रत्याशियों से आधी जमानत राशि ही ली जाएगी। पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए अधिकतम चुनावी खर्च की सीमा समान रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र शुल्क 100 रुपये, जमानत राशि 400 रुपये और अधिकतम खर्च सीमा 10 हजार रुपये तय की गई है। ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों को नामांकन के लिए 300 रुपये, जमानत के रूप में 1500 रुपये और अधिकतम एक लाख 25 हजार रुपये खर्च की अनुमति होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क भी 300 रुपये, जमानत राशि 1500 रुपये और खर्च सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये, जमानत राशि 4 हजार रुपये, जबकि अधिकतम खर्च सीमा ढाई लाख रुपये तय की गई है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए नामांकन शुल्क 1000 रुपये, जमानत राशि 5 हजार रुपये और खर्च सीमा साढ़े तीन लाख रुपये होगी। सर्वोच्च पद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन शुल्क 1500 रुपये, जमानत राशि 12,500 रुपये, जबकि अधिकतम खर्च सीमा 7 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें