विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 की छात्रा पलक वर्मा को शनिवार को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।
प्रबंधक ज्योति प्रकाश जायसवाल ने इस नियुक्ति की घोषणा की। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पलक वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठाया। इस अवसर पर पलक के माता-पिता, चंद्रशेखर वर्मा और कमलेश वर्मा, भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पलक वर्मा ने विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए और शिक्षण में सुधार के लिए सुधार भी साझा किए। संवाद