फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मांग के बीच ऑक्सीजन प्लांट पर पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही मांग को देखते हुए टांडा नगर में स्थापित निजी ऑक्सीजन प्लांट पर राजस्व व पुलिस विभाग का पहरा बैठा दिया गया है। अब सीधे प्लांट से आम आदमी को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होगी। ऐसी स्थिति में अपने-अपने घरों में आइसोलेट मरीज ऑक्सीजन के लिए दरबदर घूम रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। जबकि इस महामारी के समय में अनुमति मिलना ऑक्सीजन मिलने से भी ज्यादा मुश्किल है।
विज्ञापन

नगर के कश्मीरिया मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर जो वर्तमान समय में 20 टन क्षमता का प्लांट है। यहां पर प्लांट से लिक्विड गैस सिलेंडरों में रिफिल की जाती है। उपरोक्त प्लांट से औद्योगिक इकाइयों व अस्पतालों को गैस सप्लाई की जाती रही। वर्तमान समय में कोरोना महामारी को देखते हुए सभी सप्लाई बंद कर दी गई है। अब गैस मात्र मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व कोविड अस्पताल में ही आपूर्ति होगी। बिना अनुमति अब प्राइवेट अस्पतालों व घरों में आइसोलेट मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। विश्वकर्मा ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर प्लांट पर टीम शुक्रवार को पहुंची तो वहां पर तहसील टांडा में तैनात सकरावल क्षेत्र के लेखपाल राजभवन तिवारी व थाना अलीगंज के सिपाही राम अवध पाल मौजूद मिले।
लेखपाल ने बताया कि सरकारी अस्पतालों और लाइसेंसी नर्सिंगहोमों के अलावा अन्य किसी को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। हालांकि इसके संबंध में कोई लिखित आदेश मौके पर नहीं दिखा सके। वहीं ऑक्सीजन प्लांट के संचालक अनुराग विश्वकर्मा ने बताया कि पहले हमारे प्लांट से औद्योगिक इकाई व अस्पतालों को सप्लाई होती थी, और टांडा के अतिरिक्त आसपास के जिले में भी डिस्ट्रीब्यूटर थे।
विज्ञापन

कोविड के चलते सभी सप्लाई बंद करके मात्र कोविड अस्पताल को ही भेजी जा रही है। नगर के दो पुराने ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर गोपाल गुलाटी व चंद्रदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग काफी दिनों से काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति पहली बार आई है कि ऑक्सीजन की मांग इस कदर बढ़ी है कि सोचा नहीं जा सकता। बताया कि हम लोग वेल्डिंग आदि करने वालों के हाथ ऑक्सीजन सिलेंडर बेचते थे, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है। अब बड़ी मुश्किल से हम लोगों को दस सिलेंडर रिफिल कराने का आदेश मिला है। इसे हम किसी भी मरीज को चाहें घर पर हो या अस्पताल में उसे हम ऑक्सीजन बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें