फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रात की बारिश ने मौसम किया सुहाना, तीन डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 05 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
उमड़ते बादल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा रहा। जलालपुर समेत कई इलाकों में रुक-रुककर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं खेती किसानी को भी लाभ मिला है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र में सोमवार रात करीब नौ बजे से मध्यरात्रि तक लगातार हल्की बारिश हुई। मंगलवार सुबह बादलों के बीच दिन की शुरुआत हुई। दोपहर में कुछ देर धूप निकलने के बाद फिर बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में नमी बनी रही।
उधर, जलालपुर क्षेत्र में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। किसानों ने बारिश को धान समेत खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद बताया। वहीं टांडा क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, हालांकि बादलों के कारण तेज धूप से राहत रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को भी बारिश की बेहतर संभावना है।

उमड़ते बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें