फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज पर क्रेन खराब होने से लगा जाम

Fri, 16 Jun 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह 70 टन क्षमता के क्रेन का इंजन सीज होने से लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में घंटों लगे जाम से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चार अन्य क्रेन मंगवा कर खराब क्रेन को हटवाया गया। इसके बाद लगभग ढाई घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी की सफाई के लिए जिले में पहुंची पोकलैंड मशीन नदी में गत दिवस फंस गई थी। इसे निकालने के लिए 70 टन क्षमता वाली क्रेन गोरखपुर से मंगाई गई। पोकलैंड मशीन को नदी से निकालने के बाद जब क्रेन ओवरब्रिज से होकर टांडा जा रही थी तो उसका इंजन सीज हो गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।
यातायात पुलिस के भरसक प्रयास के बावजूद जाम नहीं खुला। लगभग दो घंटे बाद चार अन्य क्रेन की मदद से खराब क्रेन हटवाई गई। इस दौरान पुराने तहसील तिराहा व पटेलनगर तिराहे पर बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें