फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए निवर्तमान सभासद

विज्ञापन
अकबरपुर के लोरपुर में सभासद डॉ. घनश्याम को पार्टी का झंडा सौंपकर सपा में शामिल करते सपा के राष्
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर सेक्टर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कई बार ग्राम प्रधान और सभासद रह चुके लोरपुर निवासी डॉ. घनश्याम ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपकर सपा में शामिल कराया। उनके पार्टी में आने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। राम अचल राजभर ने कहा कि यह अभी शुरुआत है। भाजपा से नाराज और पीड़ित लोग सपा से जुड़ने के लिए तैयार हैं। अकबरपुर की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को जवाब देने के लिए तैयार है।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अकबरपुर के पूर्व प्रत्याशी राम सुरेश वर्मा ने कहा कि सपा की नीतियों और पीडीए की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में सपा को जिताने की अपील की। जन पंचायत में जिला सचिव सभई राम राजभर, सभासद सत्या राजभर, प्रवीण कुमार शर्मा, अनिल राजभर, अभिषेक गौड़, काजिम हुसैन, मंजू कन्नौजिया, कमला प्रसाद, चंद्र प्रकाश, राम बहादुर राजभर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें