फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी दुकान के बाहर हुई मारपीट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के मित्तूपुर मार्ग स्थित ताड़ी की दुकान के बाहर सोमवार को मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सोल्जर (22) सोमवार को सुबह अपने कुछ मित्रों के साथ मित्तूपुर रोड स्थित ताड़ी की दुकान पर ताड़ी पीने गया था। बताया जाता है कि ताड़ी पीने के बाद उसे उल्टी होने लगी। इस पर वहां मौजूद इसी थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव के कुछ युवकों ने उसके उल्टी करने पर एतराज जताया। आरोप है कि इस पर सोल्जर अभद्रता करते हुए एक युवक से भिड़ गया।
इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। बताया जाता है कि सोल्जर को गंभीर चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा कर मामला शांत कराया। घायल सोल्जर को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें