फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में डायरिया का प्रकोप

Fri, 02 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेमरा रफीगंज सीएचसी से जुड़ी ग्रामसभा जगदीशपुर कपिलेश्वर के दौलतपुर में पखवारे भर से डायरिया का प्रकोप है। इससे तीन बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 20 से अधिक अभी भी चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दिनों गांव पहुंच पीड़ित मरीजों का इलाज भी किया था लेकिन इसके बाद न तो आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया और न ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा सका।
विज्ञापन


इस बीच सवरगह गांव में भी डायरिया की चपेट में आने से 12 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए। शुक्रवार को जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सवरगह गांव पहुंचकर आवश्यक दवाओं का वितरण किया। बदलते मौसम के बीच संक्रामक रोगों ने तेजी से पांव पसारना प्रारंभ कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही ने ही तहसील क्षेत्र के भियांव विकास खंड की ग्रामसभा जगदीशपुर के दौलतपुर गांव में एक मासूम समेत तीन की जान ले ली। दरअसल संबंधित गांव में एक पखवारे से अधिक समय से डायरिया का प्रकोप है लेकिन इलाकाई चिकित्सा कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


लगभग दस दिन पहले इसकी चपेट में आने से गांव निवासी प्रेमलाल की एक माह की पुत्री रोली की मौत हो गई तो एक सप्ताह पहले गांव निवासी रूदल की पांच वर्षीय पुत्री ललिता व तीन दिन पहले राकेश की छह वर्षीय पुत्री शिवांगी की मौत हो गई।

इसके अलावा अंकुश (3) पुत्र रामसूरत, आंचल (3) पुत्री रघुनाथ, किरन (35) पत्नी सागर, ज्योति (3) पुत्री सागर, अनामिका ढाई माह पुत्री राकेश, हेमा (7), दिलीप, प्रेमलाल (30) पुत्र रामप्रकाश समेत 20 से अधिक ग्रामीणों का डायरिया की चपेट में आने अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सीएचसी सेमरा रफीगंज प्रभारी डॉ. पीके बावल ने बताया कि दौलतपुर गांव में डायरिया के प्रकोप की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर पीड़ित ग्रामीणों का इलाज किया था। उनमें आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया था। दो मौत होने की जानकारी है लेकिन एक अन्य मौत की जानकारी नहीं मिली है।

बताया कि सवरगह गांव में शुक्रवार को डायरिया के प्रकोप की जानकारी होने पर स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। अब शनिवार को एक बार फिर से दौलतपुर गांव टीम जाएगी। सीएमओ डॉ जीआर चंद्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण को दिखवाएंगे। किसी भी स्तर पर यदि लापरवाही पायी गई तो इस पर एक्शन लिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें