फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 476 शिकायतों में 25 का निस्तारण, 451 को अगली तारीख

Sat, 03 Aug 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी तहसील में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 476 शिकायतों में महज 25 का निस्तारण हो सका। शेष 451 के लिए टीमोंं का गठन कराया गया। भीटी मेंं डीएम अविनाश सिंह और एसपी डॉ.कौस्तुभ ने पीड़ितोंं की फरियाद सुनी। 120 शिकायतों में अधिकारियोंं ने मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कराया। 115 के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निस्तारण के लिए सौंपा।
सभी को हिदायात देते हुए कहा कि समाधान दिवस पर मिलने वाली शिकायतोंं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 170 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमे से 4 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 166 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अकबरपुर तहसील में एसडीएम सौरभ शुक्ला, सीओ धमेंद्र कुमार और तहसीलदार बलबीर सिंह ने फरियादियोंं की समस्याएं सुनी। मौके पर 77 शिकायती प्रार्थना पत्र में चार का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी के मीरपुर मनसापुर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उनको बिजली का मीटर दो माह से खराब है। शिकायत के बाद भी लगाया नहीं जा रहा है। एसडीएम ने पावरकारपोरेशन के अधिकारी से तत्काल मीटर लगवाने का निर्देश दिया। तहसील टांडा में 55 शिकायतोंं में छह का ही निस्तारण हो सका। 49 संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। आलापुर में कुल 54 मामलों में 06 का ही समाधान हो सका। 48 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें