फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोडवेज की 10 बसों का संचालन दूसरे दिन भी रहा ठप

Sun, 20 Aug 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड यात्रा को देखते हुए दो प्रमुख हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने से अकबरपुर डिपो की 10 बसों का चक्का रविवार को भी जाम रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसके चलते हाईवे से परिवहन निगम की बसों का संचालन दो दिन से बंद है। शनिवार को मात्र 30 बसों का ही संचालन हुआ। 25 बसें खड़ी रहीं। रविवार को 45 बसों का संचालन हो सका। उन्हें भी बाईपास से होकर ही गुुजरा गया। शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। 10 बसें दूसरे दिन भी नहीं चलाई जा सकीं।
इसके चलते अकबरपुर से अयोध्या मार्ग होते हुए लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर बसों पर सवार होना पड़ा। उधर, अयोध्या रुदौली, भिटरिया व बाराबंकी जाने वालों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज के एआरएम बीसी राम ने बताया कि भारी वाहनों पर रोक का असर बसों के संचालन पर पड़ा है। हालांकि रविवार अधिक बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें