अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच रविवार को 37 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) कराई गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा में 2455 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। प्रथम पाली में 16 हजार 645 अभ्यर्थियों पंजीकृत थे। इनमें से 15 हजार 379 उपस्थित हुए। 1266 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर बाद दो बजे से हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 16 हजार 287 अभ्यर्थियों में से 15 हजार 98 उपस्थित हुए। 1189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एएसपी संजय राय ने बीएन इंटर कॉलेज, बीएनकेबी पीजी कॉलेज, डॉ गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज, विट्स इंस्टीटयूट, सेंट जेवियर्स अकबरपुर व डॉ. एके पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा प्रभारी अखिलेश शुक्ल ने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।