फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी बंद, इमरजेंसी में मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में ओपीडी बंद हुई तो शनिवार को इमरजेंसी में इलाज के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच इमरजेंसी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों से अपील की गई कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अत्यंत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क जरूर लगाएं। सर्दी, जुखाम व बुखार होने पर तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 मई तक सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद करने का निर्देश दिया था। शासन के दिशा निर्देशानुसार जिला अस्पताल में भी शनिवार को ओपीडी बंद कर दी गई। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया गया। शनिवार को तीमारदार मरीज लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इन्हें यहां जानकारी हुई कि ओपीडी बंद है। ऐसे में उन्हें इमरजेंसी का रुख करना पड़ा।
इमरजेेंसी में बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार पहुंच गए। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में शनिवार को सुचारु रूप से मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों का इलाज सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए इमरजेंसी में डॉ. संजय खरवार की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें