फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिर्फ 55 हजार फैमिली आईडी बनीं, अब 11 घंटे करें काम

Wed, 24 Sep 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 1.13 लाख फैमिली आईडी बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के लिए अब जिम्मेदारों को 11 घंटे काम करना होगा। अब तक सिर्फ 55 हजार ही आईडी बन पाई हैं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर सुबह 08.00 बजे से शाम सात बजे तक संबंधित कर्मचारियों से काम लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, फैमिली आईडी बनाने का अभियान शुरू हुए डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया है। इसके बाद भी 50 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाई है। प्रगति खराब होने के चलते सीएम डैशबोर्ड पर जिले की प्रगति खराब चल रही है। कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार न होने की स्थिति में सीडीओ ने सभी बीडीओ को सुबह आठ बजे से शाम सात 10 बजे तक फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि है कि प्रतिदिन फैमिली आईडी बनाए जाने की प्रगति ऐ रात 10 बजे होने वाली ऑनलाइन रिव्यू मीटिंग में अवगत कराएं। इस आदेश के बाद से खंड विकास अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर लगाए गए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सीडीओ ने बताया कि प्रगति बढ़ाने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें