फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र पर मात्र 30 कुंतल ही हो रही खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गेहूं खरीद के अंतिम दिन जिले के 8 गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को गेहूं की बिक्री के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। हर किसान की मात्र 30 कुंतल उपज की ही खरीद होने पर संबंधित किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक यदि उनकी उपज की खरीद संबंधित केंद्र पर नहीं हुई, तो उन्हें उपज आढ़तियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ेगा। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारियों द्वारा कुछ विशेष लोगों का ही पूरा गेहूं तौला जा रहा है।
जब इसकी शिकायत की जाती है, तो संबंधित द्वारा अभद्रता की जाती है। किसानों ने तौल का समय बढ़ाए जाने व मनमानी बरतने वाले प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार 22 जून को गेहूं खरीद का अंतिम दिन था। इसे देखते हुए अंतिम दिन बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बिक्री करने के लिए संबंधित केंद्र पर पहुंच गए। पहली अप्रैल से जिले के 4 एजेंसियों के 72 केंद्र पर गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ था।
वैसे तो गेहूं खरीद का कार्य 15 जून तक चलना था, लेकिन कुछ केंद्रों पर गेहूं की आमद होने के चलते खरीद की समय सीमा बढ़ाकर 22 जून तक कर दी गई थी। मौजूदा समय में नवीन मंडी परिषद परिसर में पांच, जलालपुर में दो व जहांगीरगंज विकास खंड में 1 केंद्र पर गेहूं खरीद का कार्य किया जा रहा है।
मंगलवार को अंतिम दिन गेहूं बिक्री करने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रॉली पर गेहूं लादकर पहुंच गए। मंडी समिति पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इस बीच केंद्र पर बिक्री करने पहुंचे किसानों ने केंद्र प्रभारियों पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
किसान प्रदीप वर्मा व प्रकाश राय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र प्रभारी द्वारा स्वयं सामने न आकर कुछ सहायकों को तौल की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है। उनके द्वारा विशेष लोगों का तो पूरा गेहूं तौला जा रहा है, लेकिन अन्य किसानों का मात्र 30 कुंतल गेहूं की तौल कर उन्हें वापस कर दिया जा रहा है। इसकी शिकायत जब की गई, तो संबंधित द्वारा अभद्रता भी की गई।
डीएम से होगी शिकायत
किसान अनंतराम वर्मा, प्रदीप व सजीवन ने कहा कि केंद्रों पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर वे सभी बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से मुलाकात करेंगे। उन्हें केंद्र पर फैली मनमानी के बारे में अवगत कराते हुए मांग की जाएगी कि धान खरीद का दौर जब चले, तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि केंद्रों पर फैली मनमानी का सबूत के तौर पर कुछ ऑडियो व वीडियो भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
गेहूं खरीद को लेकर कुछ किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी दोषी पाया गया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश कुमार खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें