फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 225 में से सिर्फ 27 शिकायतें ही निपटीं

Sat, 18 Mar 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 225 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। मौके पर 27 शिकायतों का ही समाधान हो सका। डीएम अविनाश सिंह व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने टांडा तहसील में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन




डीएम की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 31 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इनमें से पांच शिकायतों का अधिकारियों ने निस्तारण करा दिया। शेष 26 शिकायतों को निस्तारित करने के लिए टीम को निर्देशित किया। जलालपुर में 78 में से चार, अकबरपुर में 54 में से 13, भीटी में 35 में से दो व आलापुर में 27 में से तीन पीड़ितों की शिकायतों का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें