फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार केंद्रों पर मिनी आईटीआई परीक्षा शुरू

Sat, 18 Mar 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मदरसा मिनी आईटीआई की परीक्षा शनिवार से चार केंद्रों पर प्रारंभ हुई। कुल 189 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी लेकिन 23 अनुपस्थित रहे। 166 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन





चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को सीसीटीवी कैमरे के बीच मदरसा मिनी आईटीआई की परीक्षा शुरू हुई। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए कुल 189 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 23 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 166 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।




जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार मदरसा दारुलउलूम निदाए हक जलालपुर में 24 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। पांच अनुपस्थित रहे। मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून बसखारी में 48 पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। मदरसा मंजरे हक टांडा में 53 में से चार जबकि मदरसा निसारुलउलूम शहजादपुर में 64 की तुलना में 14 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने सभी परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें