फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

373 में से निपटीं सिर्फ 25 शिकायतें

Wed, 20 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील दिवस में बुधवार को कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराने पहुंचे फरियादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को अवकाश के चलते बुधवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इनमें कुल 373 शिकायतें आईं जिनमें से मात्र 25 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


भीटी तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा तहसील दिवसों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही तहसील दिवसों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करने में पूरी गंभीरता दिखाएं। बड़ी उम्मीदों के साथ फरियादी तहसील दिवसों में अपनी समस्याएं लेकर आते हैं।
विज्ञापन


इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच कुल 98 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें से मौके पर मात्र छह समस्याओं का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इस दौरान एसपी अजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. जेआर चंद्रा, पीडी उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सुधीर कुमार, तहसीलदार समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उधर, जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 53 शिकायतें आईं।

इनमें से मौके पर छह शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमापति की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 53 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

इस दौरान सीओ राघवेंद्र मिश्र, तहसीलदार राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में एसडीएम पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 73 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ राहुलराज आदि मौजूद रहे।

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 96 शिकायतें आईं। इनमें से 12 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें