फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डायरिया का एक व पेट दर्द के आठ मरीज भर्ती

Tue, 14 Jul 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसमी उतार चढ़ाव व उमस भरी गर्मी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक उल्टी दस्त और पेट की समस्या के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1063 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं इमरजेंसी में दोपहर दो बजे तक 31 मरीज भर्ती किए गए। जिसमें आठ मरीज पेट दर्द व एक को डायरिया से पीड़ित थे।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना कि मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को कैलाशपुर निवासी रामकिशोर, बेवाना के अहलादे निवासी दुखहरन, जयराम निवासी सीहमई, गौसपुर निवासी गुंजन, समदीनपुर निवासी अखिलेश को पेट दर्द होने पर भर्ती किया गया था।


सर्पदंश के शिकार हुए पांच लोग

अंबेडकरनगर। विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों की ओर से एएसवी लगाया गया है। मंगलवार सुबह भीटी के बेलहवी गांव कर रहने वाली रंजना को सुबह सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भीटी के रामबाबा की रहने वाली मनीषा सोनकर, आशोपुर की कलावती, बेलापरसा की मनीषा व नजमा को सांप ने डस लिया। कलावती को घर भेज दिया गया है। वहीं अन्य का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें