फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक बाल अपचारी को तीन माह का प्रबेशन, चार पर अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक बाल अपचारी को तीन माह का प्रोबेशन और चार अन्य अभियुक्तों को अर्थदंड की सजा सुनाई है। आलापुर के लाडिलापुर निवासी रामसजन, कैलाश और विनोद के खिलाफ वर्ष 2022 में मारपीट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

इसी मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों पर 300-300 रुपये का जुर्माना लगाया है। राजेसुल्तानपुर के एक गांव निवासी बाल अपचारी के खिलाफ वर्ष 2021 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। किशोर न्याय बोर्ड ने तीन माह के प्रोबेशन के साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इब्राहिमपुर के करमपुर निवासी मस्तराम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में अकबरपुर कोतवाली में वर्ष 1990 में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में इनके ऊपर पांच हजार रुपये का जुर्माना कोर्ट ने लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें