फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर रहे सीएचओ का काटा एक दिन का वेतन

Sat, 06 Apr 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही पर दो कर्मियों पर कार्रवाई
विज्ञापन

सीएमओ ने दो स्वास्थ्य उपकेंद्रों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। टीकाकरण अभियान में शनिवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार को बड़ी लापरवाही मिली। हेल्थ वेलनेस सेंटर पीतांबरपुर में सामुदायिक स्वास्य अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य उपकेंद्र गोपीपुर में बच्चों की संख्या काफी कम थी। इस पर एएनएम का एक दिन का वेतन जबकि आशा बहू का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।
मालूम हो कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित टीकाकरण अभियान चलता है। इसमें छह वर्ष तक के बच्चों को अलग अलग प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगाया जाता है। इसी का जायजा लेने के लिए शनिवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार हेल्थ वेलनेस सेंटर पीतांबरपुर पहुंचे। यहां बच्चों को टीका लगाया जा रहा था लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिभा वर्मा अनुपस्थित मिलीं। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ उप स्वास्थ्य केंद्र गोपीपुर गए। यहां टीकाकरण चलता मिला। लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम थी। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम अनुपम व आशा बहू प्रीति को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही एएनएम का एक दिन का वेतन व आशा का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें