अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में एक डेंगू व एक केस मलेरिया का आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के घरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अकबरपुर के मीरानपुर के रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है हालांकि अभी उसकी एलाइजा जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं बेवाना के एक युवक में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं अब दो केस आने के बाद डेंगू के संक्रमित जहां 107 हो गए हें वहीं मलेरिया के 19 केस हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि दो संक्रमितों को के घरों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।